17 लाख आबादी वाला कतर दुनिया का सबसे अमीर देश

Qatar
अमीर देशों का नाम आता है तो आपके दिमाग में अमेरिका, बिट्रेन, फ्रांस या फिर कनाडा जैसे देशों का नाम आता होगा। मगर आपकी यह जानकारी अधूरी है। अब दुनिया के सबसे अमीर देश होने का गौरव ऐसे देश को मिला है जिसका शायद सभी ने नाम भी नहीं सुना होगा। महज 17 लाख की आबादी वाले इस खाड़ी देश का नाम कतर है।

अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्‍स ने कतर को दुनिया का सबसे अमीर देश होने का दर्जा दिया है। यहां प्रति व्‍यक्ति जीडीपी दुनिया के बाकी देशों से सबसे अधिक है। यहां प्रति व्‍यक्ति जीडीपी 88,000 डॉलर है। कतर की अर्थव्‍यवस्‍था की बात की जाए तो आबादी और क्षेत्रफल में छोटे इस देश में प्राकृतिक तेल व गैसों का बड़ा भंडार है।

दुनिया का सबसे अमीर देश होने की उपलब्धि होने के साथ ही इस देश के साथ बड़ी उपलब्धियां जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। कतर के पास पहले ही 2022 में होने वाले विश्‍वकप फुटबॉल की मेजबानी है। अब 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में भी कतर सबसे आगे चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+