ममता के सेक्सी शब्द पर मचा हंगामा

National Commission of Women
दिल्ली (ब्यूरो)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की चेयरपर्सन ममता शर्मा ने क्या सेक्सी शब्द को अच्छा बता दिया, हंगामा मच गया। तमाम महिला संगठन उनके पीछे पड़ गए हैं। ममता के मुताबिक सेक्सी के मायने हैं खूबसूरत। इसे सकारात्मक रूप में लिया जाना चाहिए।

ममता ने इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए विवाद को ठंडा करने की कोशिश की। एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए व्यापक संदर्भ में यह बात कही थी। ममता ने कहा, ‘मैं अपने रुख को लेकर सकारात्मक थी इसलिए मैंने कहा कि सेक्सी के मायने हैं खूबसूरत। इसे सकारात्मक रूप में लिया जाना चाहिए।’ इस बीच, महिला आयोग प्रमुख के बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। पीयूसीएल की महासचिव कविता श्रीवास्तव ने कहा, ‘ममता निजी रूप से जो चाहें, कह सकती हैं लेकिन महिला आयोग के प्रमुख के नाते वे ऐसे हास्यास्पद बयान नहीं दे सकती। यहां तक कि कानून भी कहता है कि सेक्सुअली रिमार्क महिलाओं को परेशान करने के समान है। उनके लिए ऐसी टिप्पणी मायने नही रखतीं। हम इसे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देने के रूप में देखते हैं।’ उन्होंने कहा कि ममता को गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि हालांकि बयान में कोई गलत इरादा नहीं है, लेकिन फिर भी ऐसी बात कहने से परहेज किया जाना चाहिए। भाजपा ने ममता के बयान को महिलाओं के लिए हतोत्साहित करने वाला बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। माकपा नेता वृंदा करात ने संयत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘किसी भी शब्द विशेष पर ध्यान देना गलत है। कोई भी ऐसा शब्द जो अवांछित है और महिलाओं के बारे में है, उसे कहना अपराध है। यही अहम मुद्दा है।’ वूमेंस आर्गेनाइजेशन इन राजस्थान और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन (एनएफआईडब्ल्यू) ने भी सेक्सी संबंधी बयान की कड़ी आलोचना की है। गौरतलब है जयपुर में एक कार्यक्रम में ममता शर्मा ने शनिवार को कहा था कि लड़कियों के खिलाफ कमेंट करते हुए लड़के उन्हें सेक्सी कहते हैं। सेक्सी का मतलब है खूबसूरत और आकर्षक। इसे नकारात्मक अर्थ में नहीं लिया जाना चाहिए। वह कह रही है वह अपने रुख को लेकर सकारात्मक थी। इसलिए मैंने कहा कि सेक्सी के मायने हैं खूबसूरत। इसे सकारात्मक रूप में लिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+