सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपील करेंगे बाब रामदेव

बाबा रामदेव ने संवाददाताओं से कहा कि मेरे कानूनी विशेषज्ञ फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करने के बारे में विचार कर रहे हैं। रामदेव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी का संपादित रूप उच्चतम न्यायालय को दिया गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को फैसला सुनाया और कहा कि 4 जून की रात को जो कुछ भी हुआ वो बेहद ही गलत था, जिसके लिए दोनों ही यानी कि दिल्ली पुलिस और बाबा रामदेव जिम्मेदार हैं।
अगर चाहते तो बाबा रामदेव लाठीचार्ज को रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। साथ ही सु्प्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि वो इस बात का पता नहीं लगा पायी कि किसने दिल्ली पुलिस को आर्डर दिया था ऐसा करने के लिए। वैसे दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी वो भी तीन महीने के अंदर।












Click it and Unblock the Notifications