मेरा केजरीवाल कभी भी गाली नहीं दे सकता है: अन्ना हजारे

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे के अर्जुन कहे जाने वाले अरविंद केजरीवाल के बयान पर जहां बवाल मच गया हैं वहीं अन्ना हजारे खुलकर केजरीवाल के समर्थन में उतर आये हैं। अन्ना ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके केजरीवाल कभी भी किसी को गाली या अपशब्द नहीं कह सकते हैं।

उनकी बातों का जरूर गलत मतलब निकाला जा रहा है। अगर उन्होंने कुछ कठोर शब्दों का प्रयोग किया है तो जरूर उनकी बातों में सत्यता होगी। वरना वो किसी को कुछ अपशब्द कहें यह मैं मान ही नहीं सकता हूं।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम चलाने और वोटरों को जागरूक करने के लिए टीम अन्ना ने नोएडा में एक जन सभा को संबोधित किया। जहां केजरीवाल ने साफ तौर पर अपने भाषण में कहा कि संसद में सभी तरह के लोग घुस गए हैं, जिनमें गुंडे, मवाली, हत्यारे और बलात्कारी शामिल हैं। देश की समस्या सुलझाने के लिए बनीं संसद आज खुद देश की सबसे बड़ी समस्या है इसलिए इस समस्या का समाधान बहुत जरूरी है।

जिसे केवल आप यानी जनता बदल सकती है इसलिए आप अपना कीमती वोट सोच-समझकर दें। आखिर जब मुझे जो कि एक आम आदमी हूं को पुलिस से डर नहीं लगता है तो मुलायम सिंह, लालू प्रसाद और ए राजा जैसे लोगं को पुलिस से डर क्यों लगता है, इसका मतलब साफ है कि यह लोग खुद भ्रष्ट हैं। इसलिए यह लोग सशक्त लोकपाल बिल नहीं ला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+