हरियाणा: रूपये मांगे तो दोस्तों ने मार डाला

रविवार को पुलिस ने शव खेत से निकलवाया और किशोर के चार दोस्तों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। टिटौली के सी.से. स्कूल में अमित, प्रदीप, आशीष, विक्की व अभिमन्यु पढ़ते हैं और एक गांव के हैं। इन सब में मोबाइल व रुपये का लेन-देन भी होता रहता था।
कुछ समय पूर्व ईश्वर के पुत्र अभिमन्यु ने मोबाइल जयभगवान के पुत्र अमित को एक हजार रुपये में बेच दिया था। अमित ने उस समय तीन सौ रुपये देकर बाकी बाद में देने की बात कही, पर ज्यादा समय बीतने पर भी अमित ने रुपये नहीं दिए। आखिर अभिमन्यु अमित से रुपये मांगने लगा। रुपये न देने पड़ें, इसलिए अमित ने मित्र प्रदीप के साथ मिलकर अभिमन्यु की गला दबाकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications