बच्चों को डेरा में जाम-ए-इंसा पिलाने पर तनाव

Dera Sacha Sauda
मानसा/सिरसा। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में पंजाब के मानसा में स्कूल से टूर पर आए स्कूली बच्चों को जाम-ए-इंसा पिलाए जाने की खबर से तनाव फैल गया है। बच्चों ने घर आकर इसकी जानकारी दी तो भड़के अभिभावकों ने प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रिंसिपल ने इस मामले में माफी मांग ली है। उधर, सिख जत्थेबंदियों ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। सभी बच्चे पहली से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थी थे। अभिभावक करनैल सिंह व गुलाब सिंह घुदूवाला ने आरोप लगाया कि कस्बा झुनीर के गुरु गोबिंद सिंह सरकारी आदर्श स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता तनेजा टूर के बहाने स्कूल के 49 बच्चों को सिरसा के डेरा सच्चा सौदा ले गई।

नमें कुछ सिख बच्चे भी शामिल थे। वहां इन बच्चों को जाम-ए-इंसान पिलाया गया तथा उनके गले में लाकेट डाला गया। टूर पर गई बस के चालक गुरजंट सिंह ने बताया कि डेरे से वापस आते समय बच्चों से रास्ते में भी नारे लगवाए गए तथा दिया हुआ नाम शब्द जपने के लिए कहा गया। स्कूल की एक बच्ची किरणा कौर व गुरदीप सिंह ने बताया कि डेरे में उनकी मर्जी के बगैर जाम पिलाया गया और गले में लाकेट डाले गए।

अभिभावकों ने कहा कि प्रिंसिपल की इस हरकत से उनके दिलों को गहरी ठेस पहुंची है। इसलिए स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। गांव घुदुवाला के सरपंच कपूर सिंह ने सिख आर्गेनाइजेशन तथा पंजाब सरकार से मांग की है कि स्कूल प्रबंधक केखिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अभिभावकों के विरोध को देखते हुए स्कूल प्रिंसिपल सुनीता तनेजा ने माफी मांगते हुए कहा कि उनको इसके लिए बेहद अफसोस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+