गुडग़ांव में बीटेक छात्र ने लगाई फांसी
कॉलेज हॉस्टल के रूम नंबर-459 में वह अपने साथी प्रीतम के साथ रहता था। इस समय प्रीतम अपने घर गया है। पड़ोसी कमरे में रहने वाले राजेश ने बताया कि शनिवार की रात रवि खाना खाने भी नहीं खाया था। रात करीब साढ़े नौ बजे कमरे की खिड़की से रवि को पंखे के सहारे फांसी पर लटका पाया गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। भोंडसी थाना पुलिस ने मौके की पड़ताल की। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें रवि ने लिखा है कि वह काफी परेशान था, इसलिए आत्महत्या कर रहा है। उसके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि रवि के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।परिजनों के बयान पर मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि रवि के पिता विक्रम सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। जवान बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। उन्होंने केवल इतना कहा कि अब सब खत्म हो गया।













Click it and Unblock the Notifications