खत्म हो गया छठे चरण का प्रचार, 28 को मतदान

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में छठे चरण के तहत आने वाले 13 जिलों के 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार रविवार को शाम पांच बजे समाप्‍त हो गया। छठे चरण में सूबे के 2.14 करोड़ मतदाता 28 फरवरी को 1103 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा, ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी, श्याम सुंदर शर्मा, काजी रशीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद, ठाकुर जयवीर सिंह, याकूब कुरैशी, राजपाल त्यागी, धर्म सिंह सैनी आदि कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।

राज्य की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिता मेश्राम ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस चरण में 1017 पुरुष उम्मीदवार एवं 86 महिलाएं हैं। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। 22137 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

मालूम हो कि रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी। सभी उम्मीदवारों ने युद्धस्तर पर प्रचार किया। अधिकांश उम्मीदवारों ने रोड शो भी किया। मालूम हो कि मंगलवार को सवेरे सात से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव के लिए मतदान केन्द्रों पर वाल पेंटिंग और सफाई आदि का कार्य पूर्ण हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+