लखनऊ में रखे ईवीएम मशीन में घुसा पानी, प्रत्‍याशियों में हड़कंप

लखनऊ। यूपी के महासंग्राम से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने राजनीतिक गलियारे में तहलका मचा कर रख दिया है। खबर यह है कि लखनऊ में रखी गई कुछ ईवीएम मशीनों में पानी घुसने की खबर है। बताया जा रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच जिस इमारत में यह मशीने रखी गईं थी उसके कुछ कमरों में पानी घुस गया है जिससे ईवीएम मशीनें खराब हो गई हैं।

हालांकि जिला प्रशासन ऐसी किसी भी बात से साफ इंकार रहा है कि कोई मशीन खराब हुई है। डीएम लखनऊ अनिल सागर का दावा है कि सभी मशीनें पूरी तरह युरक्षित हैं। सूत्रों की मानें तो इमारत की छत पर लगी पानी की टंकी से पानी रिसकर उस कमरे तक पहुंच गया। जिस कमरे में पानी घुसा उसमें सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। इलाके के उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें वो जगह दिखाई जाए। जहां पानी घुसा है। ताकि उन्हें तसल्ली हो सके कि उनके वोट सुरक्षित हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस खबर के बाद बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। प्रशासन के दावों के बावजूद उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्हें वो जगह दिखाई जाए जहां ईवीएम मशीनें रखी हैं ताकि उन्हें यकीन हो सके। डीएम अनिल सागर ने खुद प्रत्‍याशियों को यह भरोसा दिलाया है कि ईवीएम मशीने बिल्‍कुल ठीक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+