संघ ने कहा, देश से जानकारी छुपाती हैं सोनिया

sonia gandhi
नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि वह तमाम तरह की जानकारियां छुपाती है। उनकी मानसिकता अलोकतंत्री है जिसकी वहज से सोनिया अपना धर्म, बीमारी और टैक्‍स संबंधी सारी जान‍कारियां छुपाती है। उनका सार्वजनिक जीवन काफी ज्‍यादा रहस्‍यात्‍मक है।

आरएसएस के हिन्‍दी और अंग्रेसी में छपने वाले पांचजन्‍य में ये आरोप लगाये है। पांचजन्‍य के संपादकीय में लिखा है कि सोनिया साम्प्रदायिक व लक्षित हिंसा रोकथाम विधेयक जैसे काले कानून का प्रारूप तैयार कर रही है। कांग्रेस देश को अपनी जागीर समझ बैठी है, अपने राजनीतिक हितों, सत्‍ता स्‍वार्थो व मंसूबों के हिसाब से चलाना चाहती है।

पीछले इस सालों से उन्‍होनें अपने इनकम टैक्‍स की जानकारी नहीं दी है। संघ का दावा है कि सोनिया ने अपनी शैक्षिक योग्‍यता को भी छुपाये हुए है। सोनिया बीमार होकर सरकारी खर्चे पर विदेश गई लेकिन उन्‍होंने अपनी बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताया। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर इलाज पर देश का पैसा खर्च होता है तो उन्‍हे जानने का हक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+