2 जी मामले में अंबाला सर्किल में पड़े छापे

बताया गया है कि नागपाल टेंडर कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। टू-जी स्पेक्ट्रम मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआइ ने एक लंबी सूची तैयार की है, जिसमें हरियाणा के बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप नागपाल का भी नाम है। शनिवार को सीबीआइ ने हरियाणा के सीजीएमटी नागपाल के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा। इसके अलावा बीएसएनएल के अधिकारी कुलदीप गोयल, अनिल कुमार और राजेश भट्ट के आवास पर भी सीबीआइ की टीम ने छापामारी कर दस्तावेज बरामद किए हैं।
खुफिया तंत्र भी रहा अलर्ट 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में दिल्ली, अंबाला और चेन्नई में छापामारी की एक समाचार चैनल पर समाचार देखकर अंबाला का खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया। अंबाला छावनी के बीएसएनएल के महाप्रबंधक से लेकर मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय तक खुफिया तंत्र पहुंचा, लेकिन सीबीआइ का छापा कहां पड़ा, इसकी भनक तक नहीं लगी।












Click it and Unblock the Notifications