गोवा में एक दिन के उपवास पर बैठे बाबा रामदेव
इससे पहले बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत करते समय कांग्रेस को दोहरा चरित्र वाला बताया था वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे यूपी चुनाव में कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं लगने वाला है। वो 20-25 से ज्यादा आगे नहीं बढ़ पायेंगे।
पहले तो उन्होंने कहा कि 50 से ज्यादा सीट उन्हें नहीं मिलने वाली है लेकिन बाद में कहा कि वो यानी कांग्रेस पार्टी 20-25 से आगे नहीं बढ़ने वाली है। इस चुनाव के बाद कांग्रेस का गुरूर चकनाचूर हो जायेगा। चुनावी परिणाम से साफ हो जायेगा कि जनता किस तरह उससे ऊब चुकी है।
बाबा रामदेव ने कहा कि यह दावा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने चुनावी इलाकों में दौरा किया है। लोगों के अंदर महंगाई, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के चलते कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा कूट-कूट कर भरा हुआ है। बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी जो कि खुद कानून तोड़ते हैं वो भला देश के लिए क्या कानून बनायेंगे। कांग्रेस से बेहतऱ भाजपा, सपा और बसपा है। कांग्रेस यह बात जानती है कि इसलिए वो बार-बार ऱाष्ट्रपति शासन की बात करती है।













Click it and Unblock the Notifications