अमीरों की आपत्तिजनक फोटो खींचकर होती थी ब्लैकमेलिंग

Haryana Map
सिरसा। अमीर लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर और फिर उनकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। खुइयां नेपालपुर के पूर्व सरपंच के साथ एक घटना सामने आने के बाद अब एक के बाद एक कडिय़ां खुलती जा रही हैं। गिरोह के सदस्य बूटा सिंह ने रिमांड के दौरान बताया कि इज्जत के डर से लोग अपना मुंह नहीं खोलते थे। मौके पर ही उक्त व्यक्ति से जेवरात व नकदी छीन लेते तो 10 से 15 लाख रुपये तक की डिमांड भी करते। करीब 12 घंटे तक इंतजार करने के बाद छोड़ देते।

इसके बाद उक्त व्यक्ति बेइज्जती के डर से अपना मुंह नहीं खोलता तो गिरोह के सदस्य उसे बलात्कार का केस दर्ज करवाने व सीडी सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठते। जांच अधिकारी एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि बूटासिंह ने कई वारदातों को स्वीकार किया है।

पूर्व सरपंच के साथ हुई वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का लोडिड पिस्तौल लोहगढ़ से करीब 3 किलोमीटर दूरी पर गांव रणजीतगढ़ बांद्रा स्थित उसके दूसरे घर से बरामद हुई थी। अभी गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सरगना फतेहाबाद के काताखेड़ी का मलकीत सिंह शादीशुदा रइसों की पहचान करता था। भगत सिंह कॉलोनी की एक महिला इन्हें फोन कर बुलाती थी।

जब वह कमरे में होती तो गिरोह के सदस्य वहीं पहुंच जाते और महिला को धमकाते। वहां मौजूद व्यक्ति को नग्न कर पिटाई करते। यह सब मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जाता। इसके बाद शुरू हो जाता ब्लैकमेलिंग का काम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+