बेनतीजा रही सीएम की बात, खाप से मीटिंग आज

हिसार। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बीच शनिवार देर रात नई दिल्ली में घंटों चली बातचीत भी बेनतीजा रही। दोनों पक्ष अपने पुराने रुख पर अड़े रहे। अब लोगों की नजर रविवार को जींद में होने वाली खाप पंचायत पर टिक गई है। मुख्यमंत्री ने खुद पहल कर जाट आरक्षण संघर्ष समिति को बातचीत के लिए न्योता भेजा था। बताते हैं, वार्ता रात साढ़े दस बजे शुरू हुई थी जो साढ़े बारह बजे खत्म हो गई। सरकार की ओर से खुद मुख्यमंत्री, लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व स्पीकर रघबीर सिंह कादियान, आनंद सिंह डांगी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव प्रो. वीरेंद्र सिंह और राजेश सुरा मौजूद थे जबकि संघर्ष समिति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल धारीवाल सहित 11 लोग थे।

धारीवाल ने देर रात फोन पर बताया कि बातचीत विफल हो गई। दोनों पक्ष अपने पुराने रुख पर अड़े रहे। मुख्यमंत्री का कहना था कि इस संबंध में जारी प्रक्रिया जारी रहे, जबकि समिति ठोस और तत्काल कार्रवाई चाहती थी। इससे पहले शनिवार को मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर सिंह का बातचीत करने के लिए पहुंचने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री की ओर से बातचीत के लिए रेलवे ट्रैक किनारे दिए जा रहे धरने को खत्म करने के लिए शर्त रखी गई थी।

देर शाम उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल मुख्यमंत्री का संदेश लेकर मय्यड़ स्थित पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन के रेस्ट हाउस पहुंचे। समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल धारीवाल की अगुवाई में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री का संदेश दिया। लोगों के सहमति जताने पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति खापों के प्रतिनिधियों की एक कमेटी को मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए अधिकृत किया गया। धारीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से बातचीत के लिए पहले धरना समाप्त करने की शर्त रखी गई थी, लेकिन शनिवार को बिना शर्त बातचीत के लिए बुलाया गया था। उधर, सर्व खाप पंचायत के प्रवक्ता सूबेसिंह समैण ने बताया कि जींद में होने वाली बैठक में प्रदेशभर की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें जाट आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+