बीएसएनएल में भी घोटाला, पड़ा सीबीआई का छापा

bsnl
नई दिल्ली। 2जी घोटाले की मार अब बीएसएनएल पर भी पड़ती दिख रही है। बीएसएनएल को ए राजा का साथ देने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सीबीआई ने ए राजा के नजदीकी रहे सीएसएनएल के अफसरों और दो नीजी कंपनियों के परिसरों पर छापे मारे। सीबीआई ने वाइमैक्‍स सेवाओं से संबंधित अनुबंधों में 535 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है।

इनके ठेकों के लिए शर्त थी कि पिछले दो सालों में इन कंपनियों का टर्नओवर कम से कम 100 करोड़ होना चाहिए, लेकिन इन कंपनियों का टर्न ओवर उतना नहीं था। जिससे बीएसएनएल को लगभ्रग 535 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ। कंपनियों का टर्न ओवर 100 करोड़ नहीं था इस कारण इनके बैलेंस शीट में छेड़खानी की गयी थी।

बीएसएनएल के तत्कालीन सीएमडी कुलदीप गोयल, निदेशक कंज्यूमर मोबिलिटी आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक प्रदीप नारंग तथा डीजीएम प्लानिंग अनिल कुमार और दो निजी कंपनियों स्टारनेट कम्यूनिकेशंस तथा वेलकम कम्यूनिकेशंस पर कार्रवाई की। सीबीआई की टीमों ने दिल्‍ली, गाजियाबाद, गुडगांव, फरीदाबाद, कोलकाता, चेन्‍नई स्थित उनके दफ्तरों पर छापे मारे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+