आंखों की पुतलियां बतायेंगी कौन है 'मुन्‍ना भाई'

Eye
लखनऊ। वो दिन आ गया, जब फर्जी परीक्षार्थी के रूप में मेडिकल परीक्षा देने वाले मुन्‍ना भाई परीक्षा हॉल में घुस तक नहीं सकेंगे। यह इसलिए क्‍योंकि हॉल में घुसने से पहले उसे न केवल कार्ड दिखाना होगा, बल्कि उसकी पहचान आंखों की पु‍तलियों से भी की जायेगी। ऐसी शुरुआत उत्‍तर प्रदेश की स्‍नातकोत्‍तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (यूपीपीजीएमई) में होने जा रही है। आई स्‍कैनिंग की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आगामी 26 तारीख को होने वाली परीक्षा में इस बार आंखों की पुतली की स्कैनिंग के साथ-साथ सिर्फ उंगलियों के निशान भी जिये जायेंगे।

परीक्षा समन्‍वयक प्रो. सिद्धार्थ कुमार दास के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि परीक्षा के दौरान दूसरे नाम से परीक्षा देने वालों को पकड़ा जा सके। इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्र पर मेटल डिटेक्टर आदि की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। प्रो. दास ने बताया कि परीक्षा के दौरान जहां गेट पर मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था की गयी है वहीं पूरी परीक्षा को कैमरे में कैद किया जाएगा ताकि आवश्यतानुसार रिकॉर्डिंग देखी जा सके। प्रो. दास ने कहा कि प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।

परीक्षार्थी मेटल डिटेक्टर के साथ बायोमेट्रिक्स सिस्टम से होकर गुजरेंगे ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके। परीक्षा हॉल कमरें में मौजूद सभी उम्मीदवारों के अलग-अलग फोटो भी लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बॉयोमेट्रिक्स स्कैनिंग के साथ आंखों की भी स्कैनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को पहचान के लिए अपने पहचान पत्र लाने आवश्यक होंगे।

कोई भी पहचान पत्र, एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. से प्रधानाचार्य एवं डीन के सत्यापन पत्र तथा पैन कार्ड, अधिकृत बैंक अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर और तस्वीर के सत्यापन को भी मान्यता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी एक ही गेट से ही प्रवेश करेंगे। किसी भी उम्मीदवार का एक बार परिसर के अन्दर प्रवेश हो जाने के पश्चात् जब तक कि परीक्षा का समय समाप्त न हो जाए तब तक उसे बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उम्मीदवारों कोरा कागज, प्रवेश टेबल, कैलकुलेटर, स्लाइट नियम, सुलुलर फोन, पेजर, इलेक्‍ट्रानिक उपकरणों, सहित घडिय़ों कलाई घडिय़ों या किताबें या कलम, लिखा नोट्स या धातु की वस्तुओं को ले जाने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+