सुषमा ने मायावती को पत्थरदिल महिला बताया
लोकसभा में विपक्ष की नेता और भाजपा सांसद सुषमा स्वराज ने एक चुनावी रैली में कहा कि प्रदेश की जनता के खून-पसीने की कमाई को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पत्थरों में खर्च कर दिया है जिससे साबित हो गया है कि वह एक पत्थरदिल महिला हैं। उन्हें सिर्फ अपने ही बारे में सुध रहती है उन्हें देश की जनता से कुछ लेना-देन नहीं है।
सुषमा स्वराज ने दावा किया कि अगर प्रदेश में भाजपा सरकार आती है तो यूपी को साफ-सुथरी सरकार मिलेगी, जो लोगों को रोजगार और किसानों का आराम देगी। यूपी वासियों को वादों के नाम पर छला नहीं जायेगा। आपको बता दें कि काल्पी सीट के चुनाव प्रचार करते हुए सुषमा स्वराज ने यह बातें कहीं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। इस चरण में 13 जिलों की 49 सीटों के लिए कुल 829 उम्मीदवार मैदान में हैं।













Click it and Unblock the Notifications