कांग्रेस कोमा में, तो क्‍या भाजपा पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य?

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी कोमा में चली जायेगी। यानी भाजपा को पक्‍का विश्‍वास है कि राहुल गांधी की सारी मेहनत पर पानी फिरने वाला है। लेकिन हमारा सवाल यह है कि अगर कांग्रेस कोमा में चली भी गई, तो क्‍या भाजपा पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य रह पायेगी?

यूपी में हुए चार चरणों के चुनाव के साथ ही भाजपा ने अपनी मजूबत दावेदारी पेश की है। भाजपा का दावा है कि वह ही सरकार बनायेगी और चुनाव परिणाम से कांग्रेस कोमा में जायेगी व समाजवादी पार्टी को झटका लगेगा। भाजपा महासचिव और पार्टी के उत्तर प्रदेश मामले के प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अब तक हुये चुनाव के आने वाले नतीजे पार्टी के पक्ष में होंगे जिससे सपा को सदमा लगेगा और कांग्रेस कोमा में चली जायेगी।

उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि बहुजन समाज पार्टी अब दोबारा सत्ता में नहीं आयेगी। जनता उसे करार झटका देगी। भाजपा नेता ने दावा किया कि पहले चार चरण में 226 सीटों पर हुए चुनाव में पचास प्रतिशत सीट भाजपा को मिलने जा रही है। वहीं कांग्रेस के बारे में उनकी राय है मुस्लिमों को आरक्षण देने का विवाद उठाने पर भी कांग्रेस को इसका कोई फायदा होता दिखायी नहीं दे रहा है। तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव को मुस्लिम आरक्षण के बहाने सा प्रदायिक रंग देने की कोशिश की लेकिन राज्य के जागरूक मतदाताओं ने इसे नकार दिया।

भाजपा का यह दावा कि मुस्लिम वोटर उनकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं, यह कहीं से पचाने योग्‍य नहीं दिखता। क्‍योंकि चुनाव से ऐन पहले भाजपा ने मुस्लिम आरक्षण को वापस लिये जाने की घोषणा की। यही नहीं अपने घोषणा पत्र में मंदिर मुद्दे को भी घसीटा। यही नहीं बसपा के सबसे बड़े दागी नेता बाबू सिंह कुशवाहा को भी इसी समय शामिल किया, जब लोग भ्रष्‍टाचार से त्रस्‍त हो चुके हैं। इन सबको देखते हुए लगता है कि भाजपा की यह खुशफहमी अब परिणाम आने पर ही दूर हो पायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+