बंद हुआ पांचवे चरण का प्रचार, मतदान कल

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के 13 जिलों में मंगलवार को शाम पांच बजे चुनावी शोर थम गया। इन जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को सवेरे सात बजे से सायं पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण इन इलाकों में दिग्गज नेताओं ने भी सभाएं कर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश की। इस चरण में 829 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों को लगाया गया है। जिन जिलों में चुनाव होना हैं, उनमें फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रमाबाईनगर, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा हैं। पांचवें चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। कुल 17267 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस चरण में 28173 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का प्रयोग किया जाएगा। 19 विधानसभा क्षेत्रों में 16 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण दो बैलेटिंग यूनिट का प्रयोग किया जाएगा।

मतदान केंद्रों के बाहर हेल्प डेस्क रहेगी, जो लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ़ने में मदद भी करेगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव वाले जिलों में बाहरी लोगों को क्षेत्र छोड़ देने को कहा है। इसके लिए कम्युनिटी हाल, अतिथि गृह, लॉज और होटलों में रहने वालों की जांच शुरू कर दी गयी है। चुनाव वाले जिलों में मतदान तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से सिनेमा, टेलीविजन या अन्य इलेक्ट्रानिक प्रचार माध्यमों से प्रचार नहीं किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+