आम जनता को करीब लायेगी नरेंद्र मोदी की वेबसाइट

Narendra Modi website
गांधीनगर। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की वेबसाइट www.narendramodi.in को अब बिल्‍कुल नया रंगरूप दिया गया है। साइट में ढेरों नये फीचर्स शामिल किये गये हैं। नरेंद्र मोदी का जीवन चरित्र हो, गुजरात से संबंधित समाचार हों या फिर गुजरात सरकार की मुख्‍य योनजाएं- ये सभी जानकारियां पाठकों को अब उनकी वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगी। यही नहीं आप सीधे अपनी बात मुख्‍यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे।

नई वेबसाइट पर "यू सेड इट फीचर" शामिल किया गया है, जिसके तहत आम जनता विभिन्‍न विषयों पर अपनी टिप्‍पणियां दे सकेंगे। पाठक की टिप्‍पणियों को वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा। मीडिया कवरेज विभाग के अंतर्गत राज्‍य के ताज़ा समाचारों को देखा जा सकेगा। इसके साथ ही नागरिक पत्रकारिता विभाग के तहत आम नागरिक भी पत्रकार की भूमिका निभाते हुए विभिन्‍न घटनाओं पर प्रकाश डाल सकेंगे और साथ ही लेख फोटोग्राफ्स अपलोड कर सकेंगे।

इसके साथ ही फोटोग्राफ्स, वीडियो, भाषण, वॉलपेपर्स, स्‍क्रीनसेवर्स आदि के विशाल खजाने को ब्राउज़ और डाउनलोड किया जा सकेगा। ई-पुस्‍तक विभाग के तहत मोदी द्वारा लिखित पुस्‍तकें पढ़ी जा सकेंगी। नई वेबसाइट के माध्‍यम से नागरिक अपने नेता को विभिनन अवसरों पर आमंत्रित करने की अर्जी भी दे सकेंगे।

नये कलेवर में लॉन्‍च यह वेबसाइट नरेंद्र मोदी द्वारा राज्‍य के ई-गवर्नेन्‍स का बेहतरीन उदाहरण है। गौरतलब है कि टेक्‍नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किये जाने के लिए नरेंद्र मोदी को कई पुरस्‍कार भी मिल चुके हैं। उन्‍हें कंप्‍यूटर सोसाइटी आफ इंडिया ने 2011 में ई-रत्‍न अवार्ड से सम्‍मानित किया था। इसके साथ आईसीटी आधारित सेवाओं के लिए सीएसआई निहिलेंट ने अवार्ड ऑफ एक्‍सीलेंस दिया था। यही नहीं सीएम कार्यालय के ई-गवर्नेन्‍स स्‍ट्रैटेजिक एंड आईसीटी को गवर्मेन्‍ट ट्रू सिटीजन (जी2सी) अवार्ड प्रदान किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+