ठंड करेगी होली का मजा फीका

हालांकि जब तक पहाड़ों में बर्फबारी होगी, तब तक मैदानों में पारा बढ़ा रहेगा। इसके बाद अचानक तापमान लुढ़क सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का तो यहां तक कहना है कि यदि मौसम इसी तरह अठखेलियां करता रहा तो अबकी बार होली का पर्व खूब ठंडक के बीच मनाया जाएगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 फरवरी से तापमान गिरेगा। 28 के आस-पास बरसात या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद फिर ठंड आएगी। आईएमडी दिल्ली के निदेशक चतर सिंह मलिक का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में फिर से तापमान गिरेंगे, 28 फरवरी के आस-पास फिर से डब्ल्यूडी आने से पहाड़ों में बरसात व बर्फबारी होगी। इससे मैदानों में एक बार पारा बढ़ेगा फिर तापमान गिरने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications