स्कूल से निकाला तो छात्र ने वॉचमैन पर चलाई गोली

जब वहां टीचर नहीं मिला तो स्कूल परिसर में उस टीचर को अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर स्कूल की दीवार फांद वहां से फरार हो गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची मगर पुलिस को मौके से केवल फायर की गई गोली का खोल ही मिल सका।
घायल वॉचमैन भादरा के नजदीक भिराणी ग्रामवासी करीब 32 वर्षीय सुभाष था। वारदात के बाद स्कूल कर्मचारी घायल वॉचमैन को पहले तो प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस केस देखते हुए चिकित्सकों ने इस केस को तुरंत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान घायल सुभाष ने मामले की पूरी जानकारी दी। घायल सुभाष बोले,'सर, करीब 12:35 बजे मैं स्कूल के गेट पर खड़ा था।
दसवीं कक्षा की एक छात्रा की मां स्कूल की छुट्टी के बारे में पूछ रही थी। तभी स्कूल से निष्कासित किया गया छात्र वहां आया और दरवाजा खोलने की बात कही। मैंने उसे स्कूल की यूनिफॉर्म न पहने हुए होने पर स्कूल ना आने की अपील की। जब मैं दरवाजा बंद करने लगा तो, उसने दरवाजे को थोड़ा बहुत खोला बंदूक सामने देखकर उन्होंने तुरंत अपना बायां हाथ आगे कर लिया और गोली बाएं हाथ को लगती हुई कपड़ा फाड़ती हुई निकल गई।
गोली मारने के बाद आरोपी छात्र अंदर चला गया। मेरे हाथ से खून बह रहा था, मगर उसे अंदर जाता देख मैंने उसे पकडऩे की कोशिश की और उसे अंदर जाने से रोका भी। लेकिन तब तक वह तेजी से भागता हुआ स्कूल में लग रही बच्चों की क्लास में पहुंच गया और स्कूल परिसर में कहने लगा ''कहां है डीपीई' दोहराता हुआ अलग-अलग कक्षाओं में भागता रहा। वो लड़का जिस-जिस क्लास में गया, उस-उस क्लास के बच्चे चीखने लग गए।
छात्राओं की आंखों से आंसू आने लगे और क्लास टीचर डर के मारे वहां से बैंच पर जाकर बैठ गए। मैने तुरंत इसकी जानकारी प्रिन्सिपल रूम में दी। जब तक सभी कर्मचारी इकठ्ठा होकर उसे पकड़ते वह वहां से ये करते हुए दीवार कूद गया कि डीपी तुझे नहीं छोडूंगा।'
इस बारे में स्कूल की प्रिन्सिपल सुशीला रघुवंशी ने बताया कि वारदात दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। गोली मारने वाला युवक 11वीं कक्षा का छात्र अजय त्रिपाठी है। उन्होंने बताया कि यह छात्र पिछले कुछ समय से स्कूल के शिक्षकों के साथ दुव्र्यवहार कर रहा था और अनुशासनहीनता करता था। शिकायत मिलने पर उसे 30 जनवरी को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र ने वॉचमैन सुभाष को गोली मारने के बाद वह स्कूल में प्रवेश कर गया और वह कुछ क्लासिस में भी गया। जब तक स्कूल कर्मचारी इकठ्ठा होकर उसे पकड़ते, वह स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल में कक्षा पहले की तरह अब सामान्य स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी संघीन है और पुलिस को इस मामले में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
दूसरी तरफ इस मामले में अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी साधू राम ने बताया कि घायल सुभाष से बयान ले लिये हैं और आरोपी छात्र कैंट क्षेत्र में रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पिता कैंट में ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग जगह टीमें बनाकर भेज दी हैं।
अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि व्यक्ति के हाथ पर गोली लग कर बाहर निकल गई है। हाथ का एक्सरे करवाया गया है , लेकिन गोली अंदर नहीं होने के कारण स्थिति नियंत्रण में है और चिंताजनक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications