चोर बेखौफ, थाने परिसर में ही कर दी चोरी

Police
दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी की तो बात दिगर है चोरों ने थाने परिसर में चोरी कर बता दिया है कि वे पुलिस को कितनी गंभीरता से लेते हैं। नोएडा में एसएसपी रीडर कार्यालय में तैनात मुंशी के थाना-39 परिसर के सरकारी आवास से चोर लाखों रुपये के गहने और कीमती समान चुरा ले गए। हालांकि मुंशी का दावा है कि चोरी एटीएम कार्ड भी ले गए है, उससे 11 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं, यह बात समझ से परे है। लेकिन मुंशी का दावा है कि उसने एटीएम के कवर में लिख रखा था पिन नंबर।

रविकांत सेक्टर-14ए स्थित एसएसपी रीडर कार्यालय में मुंशी है और थाना-39 स्थित सरकारी आवास में पत्नी व बेटी के साथ रहते हैं। रविकांत का बेटा गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करता है और पत्नी के साथ वहीं रहता है। 16 फरवरी को भतीजे की शादी में शरीक होने के लिए रविकांत सपरिवार रामपुर गए थे। 21 फरवरी को लौटे तो देखा कि बक्से का ताला टूटा था और करीब दस लाख रुपये की ज्वेलरी, वर्दी की जेब से करीब चार हजार रुपये, बेटी का नया मोबाइल और एसबीआई के दो एटीएम कार्ड गायब थे।

रविकांत का कहना है कि घर का दरवाजा खोलने के लिए चोरों ने डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया है। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत थाना-39 को दी। बैंक से जानकारी लेने पर उन्हें पता लगा कि 18 और 19 फरवरी को एटीएम कार्ड के जरिए तीन बार में कुल 11 हजार रुपये निकाले गए हैं। रविकांत ने बताया कि यह गहने उनकी बहू के थे, जो घर के बक्से में रखे थे। इससे पहले भी बक्से से आठ हजार रुपये और दो पायल चुरा ली गई थी, जिसको लेकर उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फुटेज कैद हो गई है। थाना प्रभारी श्यामाकांत त्रिपाठी ने बताया कि फुटेज में तीन चोर दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटना में किसी परिचित का हाथ होने का शक है। बैंकों की ओर से एटीएम कार्ड व पिन की सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश बार-बार जारी किए जाने के बाद भी लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं।

रविकांत ने एटीएम कार्ड के कवर के नीच पिन नंबर लिख रखा था, जिसकी मदद से चोरों ने एटीएम से 11 हजार रुपये निकाल लिए। थाना परिसर में हुई चोरी ने साबित कर दिया है कि शहर के थाने भी अब सुरक्षित नहीं है। यह चोरों का बढ़ता हौसला ही है कि वे अब थानों में भी सेंध लगाने लगे हैं। इस चोरी को ट्रेस करना भी पुलिस की नाक का सवाल बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+