बिहार: एसपी ने कम उम्र और अनुभव के चलते मारा थप्पड़

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अगर ऐसे ही पुलिस प्रशासन के लोग मनमानी करते रहेंगे तो आगे आने वाले समय में सरकार पर भी कई प्रकार की दिक्कते आ सकती है। महिलाओं की इज्जत किस तरह से की जाती है इसका एसपी साहिबा को ख्याल रखना चाहिए।
लालू ने मांग की कि एसपी उस पीडि़त महिला से मांफी मांगे। गौरतलब है कि पटना में एसपी सीटी पद पर तैनात आईपीएस महिला अफसर ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। सेमवार शाम यहां दो युवकों की मौत का मामला लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगो को शांत कराने में एसपी की कुछ महिलाओं से कहा सुनी हुई, जिसके दौरान थप्पड़ मारा गया। शासन की तरफ से यह दलील आयी कि कम उम्र और अनुभव की कमी कके कारण ऐसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications