भाजपा की सरकार बनी तो उमा होंगी मुख्‍यमंत्री: गडकरी

लखनऊ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कुलपहाड़ की जनसभा में साफ कर दिया कि पार्टी बहुमत में आयी तो उमा भारती ही प्रदेश की मुख्यमंत्री होंगी। सभा में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र भी मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस घोषणा से भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमाने के आसार हैं। सोमवार को कुलपहाड़ की जनसभा में नितिन गडकरी ने साफ लहजे में कहा कि पार्टी उमा भारती को ऐसी ताकत देने जा रही है कि चरखारी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश के विकास की बागडोर उन्हीं के हाथ में होगी।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजा गरीबों की जेब काट रहा है। राहुल गांव गलियों में घूमकर बदहाल बुंदेलों को मुंगेरी लाल के सपने दिखा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बदहाल उप्र के विकास के लिए पैसों की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है। मायावती केंद्र से 80 हजार करोड़ का पैकेज न मिलने से विकास में बाधा आने का रोना रोती हैं। वास्तव में विकास के लिये अच्छे, ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। सच यह है कि कांग्रेस सपा अथवा बसपा के पास विकास की दृष्टि ही नहीं है।

मुलायम सिंह की सारी राजनीति अपने बेटे अखिलेश को सीएम की कुर्सी के बैठाने के इर्द गिर्द घूम रही है। यही हाल कांग्रेस का है। सोनिया और पूरी कांग्रेस जैसे-तैसे राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करने में लगे हैं। बसपा का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह तो परचून की होल सेल की दुकान है। मायावती इसकी मालकिन हैं। बाकी सब नौकर है।

मुस्लिम आरक्षण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़े व दलित वर्ग के लोगों को समझ लेना चाहिये कि जिस मुलायम और मायावती को उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाई वहीं वोट के लिये उनके आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को आरक्षण दिये जाने का दावा कर रहे है। सर्वोच्च न्यायालय आरक्षण की सीमा 50 फीसदी निर्धारित कर चुका है। कहा कि वे मुस्लिमों के विरोधी नहीं है। उन्हें पिछड़ों में वैसे भी आरक्षण मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+