रद्द हो सकता है किंगफिशर का लाइसेंस

इसलिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन−यानी डीजीसीए ने किंगफिशर एयरलाइंस के सीईओ संजय अग्रवाल को समन दिया गया है। संजय अग्रवाल आज 11 बजे डीजीसीए के मुख्यालय में पेश होंगे। बिना पूर्व सूचना के उड़ानें रद्द किए जाने पर डीजीसीए किंगफिशर से नाराज है। जिसके चलते किंगफिशर का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
आपको बता दें कि किंगफिशर के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। लेकिन किंगफिशर की ओर से अभी इस बात को स्वीकारा नहीं गया है। यहां तक की सरकार भी कह चुकी है कि वो किसी भी तरह की मदद किंगफिशर की नहीं करने वाली है। मालूम हो कि कोलकाता और नार्थ ईस्ट के घरेलू उड़ानें बंद हो गयी है। जिसके बाद अब बारी है हैदराबाद की है।
बैंकॉक, ढाका, काठमांडू की इंटरनेशनल फ्लाइट भी बंद हैं जबकि कोलंबो की उड़ान जल्द बंद होने वाली है। किंगफिशर के 34 पायलटों ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन विजय माल्या की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन सरकार तय कर चुकी है कि वो माल्या के इस प्रोजेक्ट को बेलआउट पैकेज नहीं देगी।












Click it and Unblock the Notifications