रालोद का प्रचार करने गये विवेक ओबराय ने पत्रकार का गला पकड़ा
मथुरा। इन दिनों चुनावी प्रचार जोरों पर है, पांचवे चरण के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में मथुरा में रालोद ने अपनी चुनावी जनसभा की। रालोद प्रमुख के बेटे और सांसद जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित किया। जिसमें उनके साथ फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय भी मौजूद थे। लेकिन जहां जयंत चौधरी ने लोगों से रालोद को वोट करने की अपील की वहीं अभिनेता विवेक ओबराय एक मीडियाकर्मी से उलझ गये।
विवेक सभा के बाद अपने कार की ओर तरफ आ रहे थे कि एक पत्रकार ने उनको रोक कर सवाल किया कि आप उस उम्मीदवार के समर्थन में क्यों प्रचार कर रहे हैं जो विवादों में रहा है, इस पर विवेक भड़क गए। पहले तो उन्होंने मीडियावालों को भला-बुरा कहा जब मीडियावालों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी तो उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार का गला ही पकड़ लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया।
लेकिन इसके बाद भी विवेक के तेवर ठंडे नहीं हुए। वो भड़के हुए तो थे ही उन्होंने धमकी दी कि आप लोग मीडियावाले हैं तो क्या हुआ, जो करते बनें कर लो। इस मामले ने प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है अगर विवेक ओबराय दोषी पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications