साक्षर भारत कार्यक्रम-2012 में हिसार, फतेहाबाद

Education
सिरसा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा देश भर में संचालित राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तहत ग्रामीण क्षेत्र में साक्षर एवं निरक्षर व्यक्तियों के बीच के अंतर को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साक्षर भारत कार्यक्रम-2012 के अंतर्गत सिरसा संसदीय क्षेत्र के जींद, सिरसा तथा फतेहाबाद जिलों को शामिल किया गया है।

यह जानकारी सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने आज यहां जारी एक बयान में दी। सांसद ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित साक्षर भारत कार्यक्रम-2012 के तहत हरियाणा में 5 हजार की आबादी वाले प्रत्येक गांव में लोक शिक्षण केन्द्र खोले जा रहे हैं और ऐसे प्रत्येक केन्द्र में दो प्रेरकों की नियुक्ति भी की जायेगी। लोक शिक्षण केन्द्रों में पुस्कालय की सुविधा के साथ-साथ प्रेरकों द्वारा खेती-बाड़ी व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इन केन्द्रों के सफल संचालन के लिए ग्राम स्तर पर 15 लोगों की एक कमेटी भी बनाई जाएगी। साक्षर भारत कार्यक्रम-2012 के तहत देश में 15 वर्ष की आयु के 7 करोड़ लोगों को साक्षर बनाने के लक्ष्य को लेकर राष्टरीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा राष्टव्यापी 'साक्षर भारत यात्रा' भी शुरू की गई है। यह यात्रा 28 फरवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के तहत सिरसा संसदीय क्षेत्र के जींद, सिरसा तथा फतेहाबाद जिलों में साक्षर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इन जिलों में महिला साक्षरता दर 50 प्रतिशत से कम है। इस यात्रा का उदेश्य साक्षरता के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध जन चेतना जागृत करना भी है। उन्होंने बताया कि 'साक्षर भारत यात्रा' के तहत 5 कला जत्थों द्वारा देश के 7 करोड़ लोगों को साक्षर किया जाएगा। जिनमें से 6 करोड़ महिलाएं होंगी। यह यात्रा देश के 365 जिलों के एक हजार विकास खण्डों से होती हुई 15726 गांवों में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+