मतदान से ऐन पहले नदवा पहुंचे मुलायम, मांगा मुस्लिम वोट

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। कुछ समय पूर्व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने नदवा पहुंचकर मुस्लिम समुदाय का समर्थन मांगा था। राहुल गांधी के नदवा के दौरे के बाद सपा ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी जतायी थी तथा मौलाना सैय्यद राबे हसन नदवी को मौक परस्त कहा था लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पूर्व नदवा पहुंचकर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने साबित कर दिया सपा मुस्लिमों के वोट के बगैर जीत का विचार नहीं कर सकती। हालांकि नदवा पहुंचने के बाद भी मुलायम की मुलाकात नदवी से नहीं हो पायी।

मुलायम सिंह यादव भले ही यह दावा करते हों कि वह प्रदेश में सरकार बना लेंगे और जीत उन्हीं की होगी लेकिन हकीकत यह है कि मतदान से एक दिन पहले वह गुपचुप ढंग से देर शाम नदवा पहुंच गए। कहा जा रहा है कि मुलायम नदवी से मुलाकात की नियत से नदवा पहुंचे थे लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो पायी और उनकी मुलाकात नदवी से नहीं हो पायी। नदवा पहुंचकर मुलायम सिंह यादव ने वहां के अन्य लोगों व मौलानाओं से मुलाकात की तथा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।

ज्ञात हो कि राजधानी के पिछले दौरे में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी नदवा गए थे जहां उन्होंने नदवी से साथ मांगा था। राहुल व नदवी की मुलाकात के बाद नदवी ने कांग्रेस की तारीफ की तथा उसे मुस्लिमों की हितैषी पार्टी भी करार दिया था। इस पर सपा अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की था तथा उनके रूख से ऐसा लग रहा था कि वह दोबारा नदवी से जल्द मुलाकात नहीं करेंगे लेकिन समय ने करवट ली तो एक माह के भीतर ही राजनीति समीकरण बदल गए। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने अपने पारम्परिक वोटरों को अपने पक्ष में करने की नियत से नदवा का दौरा किया तथा समर्थन मांगा। हालांकि उनका यह दौरा और भी प्रभावशाली हो जाता यदि मुलायम की मुलाकात नदवी से हो जाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+