यूपी के चौथे चरण में 58 फीसदी मतदान

यहां 56 सीटों पर 1044 प्रत्याशी हैं जिनके लिए कुल 1.73 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, फरुखाबाद, रायबरेली, कन्नौज, चित्रकूट, बांदा, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में मतदान हो रहा है। दिन भर कुछ यूं हुआ मतदान-
6:30 बजे। चौथे चरण में 58 फीसदी मतदान हुआ है। रायबरेली में 58.8 प्रतिशत, हरदोई में 60 प्रतिशत, बांदा में 60 प्रतिशत, उन्नाव में 55 प्रतिशत, प्रतापगढ में 54 प्रतिशत, लखनऊ में 59 प्रतिशत, फेतेहपुर में 60 प्रतिशत, चित्रकूट में 60 प्रतिशत, अमेठी में 57 प्रतिशत, कन्नौज में 60 प्रतिशत और फर्रुखाबाद में 58 प्रतिशत मतदान हुआ।
5:25 बजे। फरुखाबाद में मतदान के दौरान बूथ नंबर 190 पर हंगामा हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया।
4:30 बजे। चौथे चरण के मतदान में दोपहर बाद तीन बजे तक करीब 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। रायबरेली में 49 प्रतिशत, हरदोई में 50 प्रतिशत, लखनऊ में 42 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 42 प्रतिशत, उन्नाव में 51 प्रतिशत, बांदा में 48 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 51 प्रतिशत, कन्नौज में 50 प्रतिशत और अमेठी में 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
2:30 बजे। चौथे चरण के महासंग्राम में 1 बजे तक 36 फीसदी मतदान हो चुका है। हरदोई में 41 प्रतिशत, रायबरेली में 37 प्रतिशत, चित्रकूट में 38 प्रतिशत, बांदा में 34 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 38 प्रतिशत, कन्नौज में 39 प्रतिशत, लखनऊ में 36.59 प्रतिशत, फतेहपुर में 32 प्रतिशत और प्रतापगढ़ में 22.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
1:14 बजे। अभी-अभी खबर मिली है कि फरुखाबाद के भोजपुर में बूथ संख्या 75 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण हंगामें के बीच फायरिंग हो गई है।
12:30 बजे। चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक 22 फीसदी मतदान हुआ है। लखनऊ में 22 फीसदी, अमेठी में 23, फरुखाबाद में 20.5, हरदोई में 25, रायबरेली में 18, बांदा में 20, चित्रकूट में 22, कन्नौज में 20, प्रतापगढ़ में 23 फीसदी मतदान हो चुका है।
उधर फरुर्खाबाद में बूथ संख्या 72, 143, 148, 270, 91, 87, 279 में ईवीएम खराब होने से हंगामा शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
12:00 बजे। मायावती ने लखनऊ में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार बसपा की परफॉमेंस 2007 से बेहतर होगी।
11:30 बजे। उधर राजनाथ सिंह और उमा भारती ने वोट डालने के बाद विश्वास जताया कि भाजपा पूर्ण बहुमत से आयेगी।
11:00 बजे। राजधानी लखनऊ समेत 11 जिलों में पर मतदान धीमी गति से शुरू हुआ और शुरुआती दो घंटे में मात्र 8.66 प्रतिशत मत पड़े। सर्वाधिक 12 प्रतिशत मत फतेहपुर में तथा सबसे कम 7.66 प्रतिशत मतदान उन्नाव में हुआ।
10:41 बजे। लखनऊ के लखनऊ के अलामबाग में चंदरनगर में ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है, इस वजह से मतदान रुक गया है।
10 बजे। लखनऊ पश्चिम सीट पर इस बार मुस्लिम वोट में इजाफा होने की पूरी संभावना है। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग घर-घर जाकर मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर जाने का आग्रह कर रहे हैं। खास तौर से महिलाओं से।
9:30 बजे। मौसम साफ है और धूप भी है। ऐसे में मतदाता भारी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं और मतदान केंद्र की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चौथे चरण में भी रिकार्डतोड़ मतदान दर्ज किया जायेगा।
9:00 बजे। चुनाव आयोग की तरफ से की गई आधिकारिक घोषणा की मानें तो सुबह नौ बजे तक लखनऊ में 12 प्रतिशत, कन्नौज में 12 प्रतिशत, हरदोई में 10 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 9 फीसदी, उन्नाव में 9 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 6, अमेठी में 9 प्रतिशत, बांदा में 8 प्रतिशत, चित्रकुट में10 प्रतिशत और फतेहपुर में 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
8:30 बजे। सूबे की राजधानी लखनऊ सहित 11 जिलों की 56 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां लखनऊ के उपर अपनी निगाह रखे हुए है। बसवा प्रमुख मायावती ने यह कहा कि लखनऊ में उन्हें पांच सीटों पर कब्जा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
8:00 बजे। लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र (173) मे वोटरों के भीतर काफी उत्सुकता नजर आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र इसी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में है। हमारे संवाददाता इस समय कनौसा इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पर मौजूद है।
7:30 बजे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें मतदाताओं के उत्साह को दर्शा रही हैं।
7:00 बजे। कुछ शहरों में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जबकि कुछ में 8 बजे से होगा।
क्या है खास-
- इस चरण में चार मंत्रियों- नकुल दूबे, अब्दुल मन्नान, रामपाल वर्मा और अयोध्या प्रसाद शामिल हैं।
- दिग्गजों में कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद और रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications