लादेन के लिए आईएसआई नियुक्‍त करता था आर्किटेक्ट

osama bin laden
वाशिंगटन। अमेरिकी अखबार (वाशिंगटन पोस्‍ट) के हवाले से ऐसी खबर मिली है क‍ि आईएसआई ने लादेन के लिए एक आर्किटेक्‍ट नियुक्‍त किया हुआ था। आईएसआई उससे लादेन के ठिकानों का निमार्ण कराती थी, और उस आर्किटेक्‍ट को इस बात की भनक भी नहीं हो पायी थी। लादेन अपने इस ठिकाने से नियमित रूप से लश्‍कर ए तैयबा के संपर्क में रहता था।

पाकिस्तान के ऐबटाबाद स्थित जिस मकान में मौत से पहले ओसामा बिन लादेन वर्षों रहा था उसे बनवाने के लिए भी खुफ़िया एजेंसी आईएसआई ने खासतौर पर एक आर्किटेक्ट नियुक्त किया था, उसको उसको बताया था कि‍ यह वीवीआईपी के लिए बनवाया जा रहा है। अभी तक कोई ऐसा दस्‍तावेज नहीं मिला है जिससे यह पता लगाया जा सके कि लादेन और खुफिया एजेंसी की बीच सीधा संबंध थार।

ओसामा के अमेरिकी विशेष बलों द्वारा मारे जाने के बाद इकट्ठा की गयी चीजों से यह नहीं लगता कि पाकिस्तानी अधिकारियों या सत्‍ता पक्ष से उसका कोई सीधा संबंध था, लेकिन अमेरिकी विश्‍लेषकों को इस बात के प्रमाण मिले हैं कि अल कायदा प्रमुख ने मुल्ला उमर, अफ़गान तालिबान और लश्कर ए तैयबा के नेताओं से बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+