बेंगलुरु और हिसार में रेलवे ट्रैक पर मौत का संगीत

पहली घटना- बेंगलुरु के सुराना कॉलेज के बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र पुष्पक नागराज किंगेरी रेलवे स्टेशन से 300 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर चला जा रहा था। सुबह करीब 9:55 बजे मैसूर-बेंगलुरु ट्रेन तेजी से आयी और नागराज के ऊपर से निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नागराज से लोगों ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि ट्रेन आ रही है, लेकिन संगीत की धुन में खाये नागराज को कुछ सुनाई नहीं दिया। ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नागराज के एक रिश्तेदार नारायण स्वामी के मुताबिक नागराज को हेडफोन लगाकर गाने सुनने की आदत थी। वो पुराने कन्नड़ गीतों का फैन था। उसने ज्यादा से ज्यादा गानों के लिए अपने मोबाइल फोन में विशेष रूप से मेमोरी चिप डलवायी थी।
दूसरी घटना- हिसार के हांसी क्षेत्र में बाइक चलाते हुए कान पर ईयरफोन लगा गाने सुनने के शौक ने शनिवार को एक युवक की जान ले ली। मय्यड़ रेलवे स्टेशन से गुजर रही हिसार-जयपुर एक्सप्रेस ने संगीत की मस्ती में पटरी पार कर रहे खोखा गांव के 18 वर्षीय बिन्दर को बाइक समेत कई फुट दूर उछाल दिया। बिन्दर की मौके पर ही मौत हो गई। दसवीं तक पढ़ा बिन्दर भगाना गांव में मामा के घर से वापस अपने गांव खोखा लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि बिंदर ईयरफोन से संगीत सुनने में इतना मस्त था कि तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी को सुन व देख नहीं पाया। ट्रेन ने होर्न भी दिया था। लेकिन कानो में बज रहे तेज संगीत के बीच में व होर्न दब कर रह गया और ङ्क्षबदर मौत के मुंह में चला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया ह।












Click it and Unblock the Notifications