नॉर्वे में बच्चों से तीन महीने बाद मिले भारतीय दंपति

मुलाकात के बाद मां बाप ने कहा कि अभिज्ञान और ऐश्वर्या को वे जल्द से जल्द भारत वापस ले जाना चाहते है। दोनों बच्चों को पिछले साल मई में प्रोटेक्टिव केयर के तहत नॉर्वे के चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज ने उनके माता−पिता से अलग कर दिया था। बच्चों के मां बाप पर उनकी सही तरीके से देखभाल न करने का आरोप लगाया गया है।
यह मामला पिछले साल मई का है, प्रोटेक्टिव केयर के तहत बच्चों को माता पिता से अलग कर दिया गया था। बच्चों से मुलाकात के बाद उनके पिता अनुरूप ने कहा कि बच्चों को देखकर हमें बहुत खुसी हुई है। उन्होनें कहा कि हमारे बच्चें हमको देखकर हमसे लिपट गये, वे हमको देखकर खुस थे। यह मुलाकात बहुत प्यारी थी।












Click it and Unblock the Notifications