बुर्कापोश खातूनों के लिए पर्दा नशीन वोटिंग बूथ
नकाबपोश महिला मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी आड़े न आए। उनको अपनी पहचान साबित करने के लिए अपनी नकाब अपने चेहरो से नहीं हटाना पड़ेगा और न ही उनको पुरुष कर्मचारियों का सामना ही करना पड़ेगा न ही प्रत्याशियों के एजेंटों का सामना करना पड़ेगा। नकाबपोश खातून अपनी नकाब में रहकर आराम से अपना वोट डाल सकेगी। उनकी पहचान की कार्रवाई महिला कर्मचारी ही करेगी। इस बार प्रशासन द्वारा कुछ ऐसे ही प्रबंध कराए जा रहे हैं। पर्दापोश खातूनों के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हर बूथ पर दो प्रकार के इंतजाम किये जा रहे हैं। ताकि खातूनों को वोट डालते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो सके और पर्दापोश खातून आराम से वोट डाल सके।
पर्दानशीन बूथ बनाने के साथ ही साथ उन पर महिला कर्मचारी तैनात की जायेगी। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार जनपद की लखनऊ पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के 56 बूथ ऐसे हैं जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। इसके साथ ही लखनऊ मध्य उत्तर और मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्रों के तमाम बूथ मुस्लिम बाहुल्य मतदाता वाले बूथ हैं। जनपद में प्रशासन द्वारा ऐसे बूथों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे बूथों की संख्या लगभग 500 तक अनुमानित है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रशासन के अधिकारी के मुताबिक मुस्लिम मतदाताओं की ज्यादती वाले इलाके में पर्दा नशीन बूथ बनाए जा रहे हैं।
इन बूथों में ईवीएम रखने के स्थान पर सिर के बराबर पर्दा किया जायेगा, ताकि पर्दानशीन खातूनों को चुनाव निशान या प्रत्याशियों के नाम देखने में परेशानी न हो नकाबों में मतदान करने वाली खातूनों की पहचान कोई पुरुषकर्मी नहीं करेगा। सूची में छपी फोटो से नकाबपोश खातून मतदाता की पहचान को कार्य महिला कर्मचारी करेंगी। वही तय करेंगी की नकाबपोश खातून मतदाता वही है जिसकी सूची में फोटो है।
पहचान के इस कार्य के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाके के हर बूथों पर महिला कर्मचारी तैनात की जायेगी। महिला कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी। महिला कर्मचारियों की तैनाती के लिए रिटर्निंग कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक, एडीएम, महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगायेंगे ताकि अल्पसंख्यक महिला मतदाताओं को वोटिंग में न हो परेशानी।
खातूनों में वोट डालने को लेकर गजब का जोश
लखनऊ। इस बार विधानसभा चुनाव में जहां युवा राजस्व के उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। वहीं जनपद लखनऊ की पश्चिम विधानसभा सीट व मध्य विधानसभा सीट पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की महिलाओं में भी मतदान के लिए गजब का जोश दिखायी पड़ रहा है। तंजीम कौसरी की महामंत्री इशरत फातिमा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में महिलाएं भी खूब बढ़-चढक़र मतदान में भाग ले रही हैं।
खासकर वह बुर्कापोश बेटियां जो पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रही हैं उनमें वोट डालने की ललक शबाब पर है। प्रथम बार वोटर बनी शाहीन, सैय्यदा, रोजी, हेमा, शमीम आदि का कहना है कि वोट करना हमारा फर्ज है। हम आयोग ने बुर्कापोश खातूनों के लिए विशेष इंतजाम भी किये हैं।













Click it and Unblock the Notifications