लखनऊ में हुआ कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का जोरदार रोड-शो
हवाई अड्डे अमौसी से जैसे ही राहुल गांधी बाहर आये उनका उनकी पार्टी वालों ने जोरदार स्वागत किया। राहुल का दीदार करने के लिए हर कोई बेकरार दिखा। चाहें वो साठ साल का बूढ़ा हो या फिर 18 साल का छोरा, हर कोई राहुल गांधी को उत्सुकता भरी निगाहों से देख रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपनी विशेष बस में ही गौरव चौधरी जो कि कांग्रेस के उम्मीदवार है को भी बैठा लिया फिर उनकी बस धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही और जगह-जगह गौरव चौधरी के समर्थकों ने गाड़ी को रोककर राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल व गौरव चौधरी ने हाथ हिलाकर कार्यकताओं का मनोबल बढ़ाया।
राहुल गांधी का स्वागत करने में कलिका चौधरी, गौरव चौधरी के बड़े भाई अभिषेक चौधरी, मयंक चौधरी, बृजेश यादव, अभय प्रताप सिंह, अमित हिरवानी, रत्नेश कुमार चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कृष्णा रावत आदि के साथ हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Click it and Unblock the Notifications