मुलायम बोले कांग्रेस लड़ाई में कहीं नहीं

लखनऊ। एक दिन पूर्व ही सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस का साथ देने की बात कही लेकिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बर्ताव पर पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा ने बयान बदलते हुए कह दिया कि कांग्रेस कहीं लड़ाई में ही नहीं दिख रही है। जनता के बीच अपनी दाल गलते न देखकर कांग्रेस के युवराज की खीझ स्वाभाविक है क्योंकि राज्य विधान सभा चुनाव में कोई उन्हें गंभीरता से ही नहीं ले रहा है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को खड़ा करने की सभी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। चार दशक तक के कांग्रेसराज में जब न प्रदेश में खुशहाली आई और नहीं विकास का दिया जला तो अब कांग्रेस के युवराज पांच साल में कैसे तकदीर बदल देगें, यह बात जनता समझ ही नहीं पा रही है। उनको-उनके वायदे पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। कांग्रेस कहीं लड़ाई में नहीं दिख रही है।

बुधवार को लखनऊ में सार्वजनिक मंच से श्री राहुल गांधी ने जो प्रदर्शन किया वह नौंटकी बन गया। विपक्ष के घोषणा पत्र के नाम पर उनके पास एक कागज था जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशियों और मंचासीन नेताओं के नाम लिखे हुए थे। उन्होने उसे ही कुर्ते की बांहे चढ़ाते हुए फाड़ दिया। बात थोड़ी ही देर में खुल गई कि कागज में वायदे नहीं लिखे थे। एक फिल्मी ऐंग्री यंगमैन की रियल लाइफ में नकल हास्यास्पद बन गई।

उन्होंने राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि देश की राजनीति अभिनय से नहीं चलती है। युवराज को अभी यह जानना होगा कि कांग्रेस आजादी के बाद से सिर्फ छलावें की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया था तबसे अब तक यमुना-गोमती में बहुत पानी बह गया है। गरीब जहां था वहीं पड़ा रह गया। कांग्रेस के विकास में चन्द नाम अरबपति हो गए जबकि 80 प्रतिशत लोग अब भी भूखे पेट सोते हैं। युवराज कांग्रेस को तभी खड़ा कर पाएगें जब खुद यथार्थ के धरातल पर खड़ा होना सीखेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+