भिवानी में पकड़ी गयी नकली शराब की फैक्टरी

liquor
भिवानी। पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने गुरूवार को भांडवा गांव के खेतों में छापामार कर नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की करीब 50 पेटी अंग्रेजी व 41 सौ लीटर देसी शराब बरामद कर खेत मालिक भांडवा गांव निवासी महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महेश के खिलाफ ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने व शराब तस्करी के मामले में पहले से मामले दर्ज हैं। एक गुप्त सूचना पर सीआइए सहायक प्रभारी रामअवतार, थाना प्रभारी जयबीर शर्मा की अगुवाई में स्पेशल स्टाफ की टीम का गठन कर भांडवा निवासी एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर छापा मारा।

पुलिस को वहां पर बने कमरे के बाहर नीले रंग के दो दर्जन ड्रम रखे दिखाई दिए। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया तो वहां बैठे एक बुजुर्ग ने वहां से खिसकना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम ने वहां पर 30 पेटी कोंटेंसा रम, 12 पेटी नींबू माल्टा, दस पेटी सौंफी, 18 बड़े ड्रम देसी शराब, अंग्रेजी व देसी ब्रांड सहित इनको निर्मित करने वाले आधुनिक उपकरणों का पूरा जखीरा मिला।

पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी की खाली बोतल व स्टीकर आदि भी बरामद किया है। पुलिस ने इस बारे में महेश सहित अन्य लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 272, 420, 120 सहित आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+