मुंबई बीएमसी चुनाव, मतदान जारी

सख्त सुरक्षा के साथ सरकार ने चुनावी तैयारी कर चुनाव शुरू किया गया। शहर में कुल 8000 से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें 207 को संवेदनशील और चार को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इन चार पोलिंग बूथों को सीसीसीटीवी कैमरों से भी लैस किया गया है। महानगर−पालिका चुनाव के लिए मुंबई पुलिस भी पूरी तरह तैयार है।
पूरे शहर में लगभग 2300 पुलिस अधिकारी, 20000 पुलिस कांस्टेबल और 2000 होम गार्ड तैनात होंगे। इसके साथ−साथ एसआरपीएफ की 5 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियां भी चुनावों के दौरान तैनात रहेंगी। चुनाव में बढ़ती अनिमितता को देखते हुए ऐसा बदम उठाया गया है, सख्त सुरक्षा के इंतजाम है।












Click it and Unblock the Notifications