चुनाव आय़ोग ने खुर्शीद की फाइल बंद की
हालांकि उसने खुर्शीद के सहारे ही जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों और सभी राजनीतिक दलों को यह हिदायत भी दी कि भविष्य में इसका कड़ाई से पालन होना चाहिए। आयोग ने बुधवार देर शाम इस बारे में लिए अपने निर्णय में खुर्शीद की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन की बात तो दोहराई है, लेकिन कहा कि वह उनके उस माफीनामे से संतुष्ट है जिसमें उन्होंने भविष्य में ऐसा कुछ न करने का भरोसा दिया है।
खुर्शीद ने सोमवार को भेजे अपने माफीनामे में कहा था कि चुनाव आयोग पर उन्हें पूरा विश्वास है और उसे ठेस पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी। वह आयोग की बुद्धिमत्ता के आगे नतमस्तक हैं। यूपी में पिछड़े वर्ग के अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण संबंधी अपने बयान पर उन्हें खेद है। आयोग ने उनकी इस बात को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण को बंद कर दिया है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि आयोग अपने इस निर्णय से जल्द ही राष्ट्रपति और कानून मंत्री खुर्शीद को भी अवगत करा देगा।













Click it and Unblock the Notifications