पति से तंग महिला ने राष्‍ट्रपति से मांगी इच्‍छा मृत्‍यु

Woman
सिरसा। इंसाफ के लिए पिछले 9 वर्षो से दर दर की ठोंकरे खाने और पति की यातनाओं से तंग आई महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ राष्ट्रपति से मौत की गुहार लगाई है। सिरसा के प्रेमनगर की रहने वाली प्रदीप कुमारी का विवाह 1991 में हिसार के गांव सुलखनी में सुमेर के साथ हुआ था जो पंचकूला में शिक्षक है।

शादी के बाद से ही सुमेर प्रदीप कुमारी से दहेज की मांग करता था और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। सुमेर ने अपनी पत्नि को घर से भी निकाल दिया था और उसने तलाक के लिए कोर्ट में केस भी किया हुआ हैं। प्रदीप कुमारी ने ऐलनाबाद की कोर्ट में दहेज का केस डाल दिया जिसको वापिस लेने के लिए प्रदीप कुमारी को उसके पति द्वारा बार बार धमकाया जा रहा हैं।

पिछले दिनों उसके साथ मारपीट भी की गई जिसके बाद उसे अपनी व अपनी संतानों की जान को खतरा हो गया है। प्रदीप कुमारी के मुताबिक उसके पिता बृजलाल सोसायटी बैंक से सेवानिवृत हुआ था और उसको बैंक से मिले हुउ पैसों पर सुमेर की नजर थी। वह प्रदीप पर दबाव बनाने लगा कि अपने पिता से 5 लाख रूपये लेकर आए ओर जब प्रदीप ने इसका विरोध किया तो उसे यातनाएं देने लगा।

प्रदीप ने अनेक बार पुलिस में रिर्पोट दर्ज करवाई लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला। इससे तंग आकर उसने राष्ट्रपति को इच्छा से अपने बच्चों सहित मौत की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि उसका पति उसे व उसके बच्चों को जान से मार सकता है। वहीं सिरसा के एसपी देवेंद्र यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि उसकी जान को खतरा देखते हुए पुलिस उसको सिक्योरिटी गार्ड देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+