मटका छुआ तो दलित का हाथ काट डाला

यहां चिकित्सकों ने चार घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके अधकटे हाथ को प्लेट लगाकर जोड़ दिया। राजेश नाम का ये दलित युवक पड़ोसी जिले फतेहाबाद के गांव सनियाणा गांव का रहने वाला है। उसके चाचा राजू ने बताया कि राजेश गांव के ही ठेकेदार के पास कपास की लकडिय़ां काटने का काम करता है। वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह दौलतपुर गांव में काम करने गया था।
राजू ने बताया कि सुबह दस बजे काम करते हुए वह पास के ही एक खेत में रखे मटके से पानी पीने चला गया। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया। आरोप है कि उस युवक ने राजेश से जाति पूछी और उसके ये बताते ही कि वे हरिजन है, युवक ने साइकिल में लगी दरांत से उसके हाथ पर हमला कर दिया। हमले में बाएं हाथ कलाई से थोड़ा ऊपर कट गया।
ठेकेदार और उसके साथी उसे उकलाना के सरकारी अस्पताल में ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए घरवाले उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले आए। राजेश के चाचा राजू ने बताया कि राजेश के साथ काम करने वाले युवकों ने बताया कि हमला करने वाले युवक का नाम पप्पू है। उसके पिता का नाम रामचंद्र है। संबंधित समाचार हिसार भास्कर में












Click it and Unblock the Notifications