दिल्ली के मौसम के रंग निकाले, पल में ठंडी पल में गर्मी

Fog
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली वासियों को आज सुबह एक बार फिर ठंड से सामना हुआ। तेज हवाओं के झोंके ने लोगों को घर में ही दुबके रहने के लिए मजबूर किए रखा। हालांकि बाद में सूरज देव की कृपा से थोड़ी राहत मिल सकी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब लोग मौसम का अनुमान नहीं कर पा रहे हैं। वैसे दिल्ली के मौसम के बारे में आज कल खूब चर्चा है कि दिल्ली के मौसम के रंग निकाले, पल में ठंडी पल में गर्मी ।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन साफ रहेगा। लेकिन शाम तक थोड़े बादल छाएंगे जबकि अधिकतम एवं न्यूनतम आ‌र्द्रता क्रमश: 68 फीसदी एवं 25 फीसदी के आसपास रहेगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं दूसरी और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कुछ इलाकों में गुरुवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जे पी. गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम को लखनऊ का अधिकतम तापमान लगभग 24.9 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+