बच्‍चों के मामले में प्रियंका के साथ भाजपा की स्‍मृति ईरानी

Smriti Irani
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती जहां चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के बच्चों के आने पर आपत्ति जतायी है वहीं भाजपा की ही स्मृति ईरानी ने इसे उचित ठहराया है। उमा भारती और योग गुरु बाबा रामदेव की राय से उलट पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मृति ईरानी का यह बयान साबित करता है कि पार्टी नेता ऐसे मुददों पर एकमत नहीं हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका का बच्चों को चुनाव सभा की मंचों पर ले जाना गलत नहीं है।हर मां का यह अधिकार है कि वह अपने बच्चों व परिवार को किस तरह पाले या रखे। उमा भारती ने प्रियंका गांधी के बच्चों को चुनाव प्रचार में ले जाने पर जबरदस्त कटाक्ष किया था जबकि स्वामी रामदेव ने इसके जवाब में पांच गरीब बच्चों को मंच पर बैठाया था।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए नारी अदालत का गठन किया जायेगा। यह अदालत 15 दिन में अपना फैसला सुना देगी हालांकि भाजपाशासित राज्यों में ऐसी अदालतें हैं या नहीं पूछे जाने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने यूपी की मु यमंत्री मायावती पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हुए हैं।

वहीं सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बलात्कार पीडि़त महिलाओं को नौकरी देने स बंधी बयान को उन्होंने महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा कि महिला अपनी इज्जत को सर्वोपरि मानती है। यादव ने ऐसे बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यादव का यह बयान महिलाओं के स मान को चोट पहुंचाने वाला है। महिलाओं के इज्जत की सौदेबाजी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जो पार्टी ऐसी सोच रखती है उसके राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+