जापान के लिए भूकंप, भविष्य का बड़ा खतरा

मार्च में आए इस भूकंप के कारण फुकुशिमा संयंत्र में पास एक भूकंपीय गडबड़ी पैदा हो गई है। जिससे भविष्य में बड़ी त्रासदी होने की आशंका है। अध्ययन दल के प्रमुख, जापान की तोहोकु युनिवर्सिटी में भूभौतिकी के प्रोफेसर, दापेंग झाओ ने कहा है कि चूंकि इवाकी में एक बड़े भूकंप को आए अधिक दिन नहीं हुए हैं, लिहाजा हम समझते हैं कि फुकुशिमा में इस तरह का कोई बड़ा भूकंप आ सकता है।
तोहोकु ने जारी एक बयान में कहा कि 11 मार्च को आए भूकंप के बाद 11 अप्रैल, 2011 को इवाकी में सात तीव्रता वाला भूकंप आया था। यह भूकंप फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में या 11 मार्च के भूकंपीय केंद्र से 200 किलोमीटर दूर था। और इससे भविष्य में बड़ी त्रासदी होने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications