भारतीय होनहारों की वजह से मुश्किल में बराक ओबामा

बराक ओबामा को लगता है कि अमेरिकी युवाओं की नौकरियां भारतीय होनहार युवा हथिया रहे हैं। जिस वजह से उन्होंने कहा है कि वे चाहते हैं कि देश की कंपनियां कुशल और उच्च कर्मचारियों को शामिल करने के लिए भारत की ओर रुख न करें। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के युवा अमेरिका में आकर रोजगार पा रहे हैं जबकि खुद अमेरिका के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
ओबामा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सबको कुशल लोगों की जरूरत हैं। ऐसे में कंपनियों को चाहिए कि वे देश के युवाओं को मौका दें। उन्होंने यह भी कहा कि जो अमेरिकी कंपनियां विदेश के युवाओं को नौकरी देती हैं उनको दी जाने वाली रियायतों में कटौती की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications