कैश रखने की जगह लोग कार्ड से कर रहे हैं शॉपिंग

कार्ड के इस्तेमाल में भी लोग अब डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। जिसमें यह छूट होती है कि आप शॉपिंग करने के बाद एक तय समय तक बिना किसी ब्याज के बैंक को पैसा लौटा सकते हैं। जॉब करने वाले लोग इस सुविधा का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं।
क्रेडिट कार्ड से होने वाली खरीददारी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्तरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 2011 के दिसंबर माह में क्रेडिट कार्ड से 8,421 करोड़ रुपए की खरीददारी हुई। जो उससे पिछले साल दिसंबर 2010 में हुई खरीददारी से लगभग 53 फीसदी अधिक है। हालांकि इस दौरान क्रेडिट कार्ड की संख्या में 14.4 फीसदी की कमी आई है। देश में इस समय 1 करोड़ 76 लाख क्रेडिट कार्ड धारक हैं।
पिछल साल 2011 में चालू वित्त वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक क्रेडिट कार्ड से 70 हजार 711 करोड़ रुपए का लेन देने हुआ है। जो पहले तिमाही के लेनेदेन से 54.5 फीसदी अधिक है। पिछले साल दिसंबर माह के दौरान डेबिट कार्ड से 4,877 करोड़ की खरीददारी हुई। जो इससे पिछले साल इसका आधा था। पिछले साल दिसंबर में डेबिट कार्ड के यूजर्स की संख्या 26.37 करोड़ है।












Click it and Unblock the Notifications