प्रियंका गांधी की फिसली जुबान, दुश्मन की कर डाली तारीफ
जिसमें उन्होंने एमपी का नाम ले लिया जहां कि कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा की सरकार है। अपने भाई राहुल गांधी की तरह प्रियंका ने भी यूपी के पिछड़ेपन के लिए बसपा और उससे पूर्व की पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को देखा है।
प्रियंका ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जैसे ही मध्यप्रदेश का नाम लिया उन्हें अपनी उस गलती का अहसास हो गया जो उन्होंने जुबान फिसलने के कारण की थी। उन्होंने चेहरे पर मुस्कान के साथ स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश में उतनी अच्छी सरकार नहीं है।
यह जुबान फिसलने के चलते हुई गलती थी। मैं कांग्रेस शासित राज्यों की बात कर रही थी। मैं महाराष्ट्र का नाम लेना चाहती थी लेकिन गलती से मध्यप्रदेश का नाम ले लिया। खैर मुस्कुराते हुए प्रियंका ने अपनी इस गलती को सुधार लिया। आपको बता दें कि आज वो रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ चुनावी मंच में नजर आयेंगी। यह पहला मौका होगा जब मां-बेटी दोनों लोग एक ही मंच पर दिखायी देगीं।













Click it and Unblock the Notifications