खुर्शीद पर कोर्ट ने कसा शिकंजा, केस दर्ज

जज ने वकील के के गुप्ता द्वारा दी गयी याचिका को स्वीकार कर लिया है, सुनवाई की तारीख 24 फरवरी तय की गयी है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ने यह बयान अपनी पत्नी को चुनाव जिताने के लिए दिया था। उनका यह बयान धार्मिक हिंसा को हवां देने और धार्मिक उन्माद फैलाने फैलने की आशंका उत्पन्न हो गयी है।
गौरतलब है कि कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने चुनाव आयोग को खत लिख कर अपनी स्थिति साफ की है। ऐसी खबर है कि सलमान खुर्शीद ने खत के जरिये आयोग से माफी मांगी है। खत में उन्होंने लिखा है कि चुनाव आयोग सांवैधानिक संस्था है और वह उसकी पूरी इज्जत करते हैं। आयोग या कुरैशी के खिलाफ उनके दिल में कोई शिकवा नहीं है। जो कुछ भी हुआ वो एक दुर्भाग्य है, हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications