कांग्रेस के लिए फिल्मी सितारों ने मांगे वोट
लखनऊ। चुनावी समर की आधी अग्निपरिक्षा हो चुकी है और आधी बाकी है लेकिन इस चुनावी जंग में सारी पार्टियों अपना सर्वस्व लगा कर जुटी हुईं है। खासकर कांग्रेस जिन्होंने अपना साम, दाम, दंड, भेद लगाकर पार्टी को प्रदेश में पुनर्जीवित करने में जुटी हुई हैं। इसलिए उसने सिने जगत के लोगों को भी चुनाव प्रचार में शामिल कर लिया है।
जिसकी बानगी यूपी के अलग-अलग शहरों में दिखायी पड़ी। काशी नगरी में जहां महिमा चौधरी ने कांग्रेस के लिए वोट मांगे तो वहीं जौनपुर में अमीषा पटेल ने लोगों से अपील की वो कांग्रेस को वोट करें तो वहीं अभिनेत्री नगमा ने भी लखनऊ में कांग्रेसी नेताओं के साथ जनता से पार्टी को वोट करने की अपील की।
मिर्जापुर में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन नजर आए। देखना दिलचस्प होगा कि सितारों की यह मंडली कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है। इससे पहले भी जीनत अमान, संजय दत्त भी कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications