खुर्शीद मामले पर पीएम देंगे दखल

manmohan singh
नई दिल्ली। सलमान खुर्शीद के आक्रामक रवैये की निर्वाचन आयोग द्वारा शिकायत किये जाने को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वरिष्ठ मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। कांग्रेस के सूत्रों द्वारा ऐसी खबर आ रही है। इस मुद्दे पर खुर्शीद ने रविवार को पीएम से चर्चा की थी। ऐसी संभावना है कि स्‍पष्‍टीकरण के द्वारा खुर्शीद इस मुसिबत से निकल सकते है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि खुर्शीद के बयान पर प्रधानमंत्री बैठक कर सकती है। इस बयान में इस बात का स्पष्टीकरण होगा कि निर्वाचन आयोग की अवहेलना एवं टकराव जैसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी ऐसा एकदम नहीं चाहेगी कि उनकी पार्टी पर निर्वाचन आयोग द्वारा संवैधानिक संस्था की अवहेलना करने वाले के रूप में देखा जाए या आरोप सिंद्ध हो।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग से मोर्चा लेकर फंस गए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को बचाने में सरकार और खुद पीएम लग गए हैं लेकिन कोशिश की जा रही है कि इसके साथ चुनाव आयोग की मर्यादा बनी रहे। क्योंकि सलमान मुस्लिम आरक्षण के मामले को इस मुकाम तक ले कर पहुंच गए हैं जहां पीछे लौटना बहुत मुश्किल लग रहा है। चुनाव आयोग अगर कार्रवाई नहीं करता है तो उसकी भद्द पिट जाएगी। इन दोनों का सम्मान बचाने की कोशिश शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+